जरैनी गांव के समीप सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाश ऑटो में बैठी महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर नेवादा की ओर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, प्रयागराज के पीपलगांव झलवा की पूजा अग्रहरि पत्नी ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार दोपहर वह ऑटो में बैठकर अपने ननद के यहां धारुपुर गांव कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही वह ऑटो से जरैनी गांव के पास पहुंची पीछे से सफेद रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के बाद उन्होंने जब शोर मचाया तो ऑटो चालक और अन्य लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह तेजी से नेवादा की ओर भाग निकले।