नगर पालिका परिषद को बृहस्पतिवार को पांच कूड़ा गाड़ी, दो ट्रैक्टर और एक शव वाहन की सौगात मिली। नगर स्थित आंबेडकर भवन कार्यालय में पूजा-अर्चना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाई। कविता पासी ने कहा कि इन नए वाहनों से सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी व सुचारू होगी। नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और शव वाहन की उपलब्धता से अंतिम संस्कार कार्यों में सहूलियत होगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राम सिंह, सभासद विजय पाल, शादाब सिद्दीकी, मो. हुसैन, तुषार केसरवानी आदि मौजूद रहे।