फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भाकियू ने किसानों की समस्याओं पर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
17 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदा​धिकारी। स्रोत- किसान
विज्ञापन
मंझनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंझनपुर जिला पंचायत परिसर में मासिक बैठक आयोजित की। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने बताया कि चायल ब्लॉक में बीज वितरण और किसान गोष्ठियों के लिए किसान भवन का निर्माण कराया जाए। जनपद में किसान पंजीकरण संशोधन के लिए तहसील स्तर पर कार्यालय खोले जाएं। चकबंदी प्रक्रिया में ग्राम सभा मखऊपुर के लेखपाल दीपक सिंह पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि वह काश्तकारों को बुलाकर चक बनाने के नाम पर धन वसूली करते हैं और किसानों को आपस में लड़ाते हैं। इस मौके पर एके दुबे, बच्चा लाल, सुधीर दुबे, विंदेश्वरी प्रसाद, विजय सिंह, संपूर्णानंद तिवारी, सुषमा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें