सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण करते बीडीओ संजय कुमार गुप्ता। स्रोत- स्वयं
- फोटो : साईंपुर गांव के पास माइनर कटने से खेतों में भरा पानी।
नेवादा। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा का निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों में जांच पड़ताल करके उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को परखा। इस दौरान उन्होंने डाक्टरों व अन्य स्टाफ से मरीजों व तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार अपनाने को कहा। बीडीओ ने दोनों अस्पतालों में उपस्थिति पंजिका, दवा वितरण कक्ष, प्रसूता भर्ती वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष के अलावा शौचालय और परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में अधीक्षक डाॅ. ललित कुमार सिंह, पीएचसी में डाॅ. मनोज कुमार चौरसिया आदि रहे।