फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीबीएस क्लब ने हैदरगंज को पांच विकेट से हराया

Wed, 31 Jan 2024 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएस क्लब ने हैदरगंज को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन

फोटो-16
चायल। अजमतगंज में आयोजित चायल प्रीमियर लीग मैच के पहले दिन बुधवार को बीबीएस क्लब ने हैदरगंज टीम को पांच विकेट से हरा दिया। बीबीएस क्लब ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हैदरगंज टीम ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 86 रन का लक्ष्य दिया। हैदरगंज के सलामी बल्लेबाज आकाश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए। बीबीएस क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मो. अल्तमस ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट और सौरभ ने 43 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीबीएस क्लब टीम के शमशाद अहमद ने 32 रन और फूलसिंह ने 17 रन बनाए। बीबीएस क्लब ने नौ ओवर में हैदरगंज टीम को पांच विकेट से हरा दिया। सौरभ टूर्नामेंट के मैन ऑफ द मैच बने। इस मौके पर इरफान बोस, नन्हे सिद्दीकी, नोमान उमर, अमर सिंह, मो. तलहा, तौसीब ताहिर, साजिद, रवि कुशवाहा, सैफ मोज्जम, इकरार अंजाला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें