फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वृद्धा के एक हत्यारोपी की जमानत नामंजूर

Fri, 06 Sep 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज अनुपम कुमार की अदालत ने वृद्धा के एक हत्यारोपी की जमानत बृहस्पतिवार को खारिज कर दी है।
विज्ञापन

वादी अभियोजन के अनुसार मंझनपुर कोतवाली के शिवपुर बसोहनी गांव की वृद्धा लल्ली देवी घर में अकेले रहती थी। 9 सितंबर 2023 को घर के अंदर वृद्धा का शव मिला। कानपुर में ब्याही मृतका की बेटी सीमा देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान चरवा कोतवाली के उदाथू निवासी कमल दर्जी और दिलीप कुमार का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी कमल की तरफ से जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई। शासकीय अधिवक्ता सोमेश्वर तिवारी ने इसका विरोध किया। केस डायरी का मूल्यांकन करने के बाद जिला जज की अदालत ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी की जमानत नामंजूर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें