फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सुरजन के हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 26 Sep 2023 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजन के हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन

- पिपरी के छोटा कदिलापुर गांव के युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। वादी अभियोजन के अनुसार पिपरी कोतवाली के छोटा कदिलापुर निवासी सुरजन यादव 13 फरवरी को अचानक घर से लापता हो गया था। 24 फरवरी को परिजनों ने मामले में खुदकुशी का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसी बीच 18 मार्च को चरवा कोतवाली के हौसीपर गांव के समीप स्थित कुएं में एक युवक का शव बरामद हुआ। 19 मार्च को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सुरजन के रूप में की। मृतक के चचेरे भाई राजभान यादव ने हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की। दौरान विवेचना पुलिस ने चरवा कोतवाली के काजू निवासी शनि कुमार का नाम प्रकाश में लाते हुए उसे गिरफ्तार कर 30 मार्च को जेल भेज दिया। आरोपी की तरफ से जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई। शासकीय अधिवक्ता सोमेश्वर तिवारी ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें