मंझनपुर। अयोध्या पर फैसला आने से पहले प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर पूरी तरह मुस्तैदी की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों के 22 अपराधियों को जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने जिला बदर का आदेश दे दिया। इनमें सर्वाधिक 17 बदमाश करारी कोतवाली क्षेत्र के हैं। ये बदमाश कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए थे। जिला बदर किए गए बदमाशों में धीरज पुत्र धुल्ला प्रजापित निवासी शेरपुर थाना पिपरी, सत्येंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी मुकीमपुर थाना करारी भोला तिवारी और उसके पिता ईश्वर प्रसाद तिवारी एवं महेेश पुत्र हनुमान प्रसाद निवासीगण बस्ती तालाब थाना कौशाम्बी के अलावा करारी कोतवाली के बरई बंधवा निवासी नौशाद पुत्र निराले, खलील अहमद उर्फ निक्के मियां पुत्र लईक अहमद, महमूद पुत्र मुंशीर,कादिर पुत्र गुलाब,महमूब हसन पुत्र मकवूल, मो कामिल पुत्र आकिल, मोनू पुत्र इम्तियाज, रमजान पुत्र मिस्टर, सच्चे पुत्र लईक अहमद,जमशेद पुत्र आले हसन, अतीक पुत्र नफीश, शकील पुत्र अजीज,बालिस्टर पुत्र मिस्टर, नूरजादे पुत्र शहजादे, शाजिद पुत्र बब्बू, अलिम पुत्र आशिर, नासिर पुत्र बब्बू शामिल हैं।