फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाईवे पर कुत्ते को बचाने में पलटा ऑटो, एक की मौत, 5 घायल

Mon, 04 Mar 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के कल्यानपुर के पास हाईवे पर कुत्ता को बचाने में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक पांच अन्य लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


रविवार को सैनी से एक ऑटो सवारियां बैठाकर मूरतगंज बाजार जा रहा था। कोखराज के कल्यानपुर गांव के समीप पहुंचते ही अचानक सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार कशिया पश्चिम निवासी जुग्गी लाल (48) की मौत हो गई।
हादसे में रायबरेली के बछरावां निवासी अरविंद (28) का एक पैर टूट गया। जबकि चार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अरविंद को अस्पताल भेजवाया। जबकि, मामूली रूप से घायल सभी लोग अपने-अपने घर चल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें