फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक से भिड़ी ऑटो, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के सयारां गांव के समीप बेकाबू कार की टक्कर से अनियंत्रित हुई ऑटो बाइक सवार से भिड़ गई। हादसे में ऑटो चालक सहित तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

सयारां गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के चक्कर में सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर से अनियंत्रित ऑटो बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी ओंकार सिंह व साथी विनोद कुमार विश्वकर्मा के अलावा ऑटो चालक करनपुर निवासी मो. इस्लाम घायल हो गए। हादसा देख स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें