कोखराज थाना क्षेत्र में विवाहिता ने ससुरालियों पर कार की मांग करने, मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भरवारी निवासी रुकैया बेगम की शादी 11 दिसंबर 2025 को फतेहपुर के प्रेमनगर सोहदमऊ निवासी मोहम्मद शहनवाज से हुई है। आरोप है कि पति मोहम्मद शहनवाज, जेठ अशफाक, आफताब, ननद रुखसाना, चंदोई और सास सफीकुन दहेज में कार की मांग कर रहे थे। आरोप है कि 16 जून को आरोपियों ने विवाहिता से मारपीट की और पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। वह किसी तरह बचकर मायके पहुंची। कोखराज पुलिस ने दहेज समेत अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।