फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वकील के घर में घुस कर बम से हमला, पिता को मारी गोली, छर्रे लगे

Fri, 09 Aug 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रक्सवारा गांव में बृहस्पतिवार शाम एक वकील के घर में घुस कर दो युवकों ने बम से हमला कर दिया। बम के छर्रे लगने से वकील के पिता जख्मी हो गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने वकील के पिता पर तमंचे से गोली मारकर हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया और छानबीन शुरू की है।
रक्सवारा गांव के परवेज आलम जिला कचहरी में वकालत करते हैं। घर पर उनका परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:45 बजे दो युवक घर में घुसकर बम से हमला कर दिया। बम के कुछ छर्रे परवेज आलम के पिता आबिद अली को लगे।
बम का धमाका सुनकर जब परवेज की पत्नी कमरे में आईं तो देखा एक युवक आबिद अली के सीने पर तमंचा सटाकर फायर करने का प्रयास कर रहा था।
परवेज की पत्नी के शोर मचाने पर बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पत्नी ने फोन कर परवेज को घटना की जानकारी दी। परवेज ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आबिद अली को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके का मुआयना कर पुलिस ने घर वालों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि इस समय सरकारी काम से वह बाहर हैं। घटना की जानकारी हुई है। मौके पर फोर्स भेजी गई है। जांच के बाद आरोपियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें