फकीराबाद मोहल्ला में सोमवार शाम पुलिस ने एक मुकदमे के फरार आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही मोहल्ले में मुनादी भी कराई।
इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि फकीराबाद मोहल्ले की पूजा गुप्ता पत्नी नरेश गुप्ता व रेखा गुप्ता पत्नी भोला गुप्ता के खिलाफ कई महीना पहले एससी एसटी समेत कई अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों महिला आरोपी फरार चल रही हैं।
पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई संभावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को दोनों के खिलाफ अदालत के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। मौके पर मुनादी भी कराई गई।
।
आईआईएम जम्मू का तैयार किया गया नया परिसर: स्रोत स्वयं