सीबीएसई क्लस्टर फिफ्थ एथलेटिक मीट 2019 का हुआ शुभारंभ
करारी के रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में चार दिवसीय चल रहा एथलेटिक्स मीट
करारी। कस्बा स्थित रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक मीट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन ने एथलेटिक्स मसाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीबीएसई के आब्जर्वर अखिलेश दुबे व रिजवी स्प्रिंगफील्ड के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए। इसके बाद सबसे पहले ब्वॉयज अंडर-19 पांच हजार मीटर रेस हुई। जिसमें पब्लिक स्कूल गाजीपुर के प्रवीण कुमार आर्यन ने प्रथम, शिव गंगा विद्या मंदिर इलाहाबाद के रुपचंद्र ने द्वितीय,आर्मी पब्लिक स्कूल फैजाबाद अमर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 जैवलिन थ्रो में बाबू रामाधार सिंह सोमवंशी इंटरनेशनल स्कूल प्रतापगढ़ के मो आरिफ ने प्रथम, सनबीम सनसिटी स्कूल वाराणसी के हिमांशु गुप्ता ने द्वितीय, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल शिवपुर प्रतापगढ़ के आर्यन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्वॉयज तीन हजार मीटर रेस में क्रिसेंट कान्वेंट स्कूल दिलदारनगर के दानिश खान को प्रथम, सविता मेमोरियल ग्लोबल अकेडमी के दिग्विजय सिंह को द्वितीय, इंपीरियल पब्लिक स्कूल के विशाल यादव को तृतीय स्थान मिला। गर्ल्स अंडर-19 तीन हजार मीटर रेस में लिटिल फ्लावर हाउस वाराणसी की शिवांगी सिंह पहले, बिड़ला पब्लिक स्कूल अमेठी की दामिल कश्यप दूसरे तथा ऑर्मी पब्लिक स्कूल फैजाबाद की अंकिता सिंह को तीसरा स्थान मिला। ब्वॉयज अंडर-19 के जेवलिन थ्रो में कोलंबस इंटर नेशनल स्कूल रसर बलिया के आदित्य प्रताप सिंह को प्रथम, टैगोर पब्लिक स्कूल इलाहाबाद के शिखर अग्रवाल को द्वितीय, सनबीम सनसिटी स्कूल वाराणसी के आयुष कुमार सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह से गर्ल्स अंडर-19 जेवलिन थ्रो में सनबीम की वेदिका लाधा, को प्रथम, लिटिल फ्लावर हाउस वाराणसी की खुशी पटेल को द्वितीय, टैगोर पब्लिक स्कूल प्रयागराज की सारा सईद को तीसरा स्थान मिला। ब्वॉयज अंडर-17 ट्रिपल जम्प में में बाबुरामाधार स्कूल के मो तबरेज प्रथम, सेंट जेवियर्स हाइस्कूल के अमित यादव को द्वितीय तथा महर्षि पतंजलि के आशुतोष् कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक शैलेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में आलोक श्रीवास्तव, असनीत तिवारी, इसरत आदि लोग रहे।