फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी में समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

Tue, 23 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ चर्चा करते सीओ यातायात सत्येंद्र प्रसाद तिवारी। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
मंझनपुर। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें व्यापारियों से संवाद कर सीओ यातायात ने उनकी समस्याओं पर मंथन किया। साथ ही निराकरण का भरोसा दिया। व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी में विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्रों से जुड़े सर्राफा व्यापारी, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारियों ने अपनी समस्या पुलिस को बताई। क्षेत्राधिकारी यातायात सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं, सुझाव और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सुने। कहा कि संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल व अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें