मंझनपुर। समदा स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज को बिना छुट्टी कराए जाने से रोकने पर वार्ड आया के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पश्चिम शरीरा के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे अस्पताल में भर्ती चंदी देवी के साथ आए कंधई और आठ-दस अन्य लोगों ने गालीगलौज करते हुए उन्हें पीटा। शोर सुनकर अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने 27 अक्तूबर को मामले में एफआईआर दर्ज की।