फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेना के जवानों ने भतीजी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लहना गांव में सेना के जवानों ने अपने वकील भाई के साथ मिलकर चचेरे भाई की बेटी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं थाने में मौके से मौजूद एसडीएम से भी वह उलझ गए। शिकायत पर पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। इसके बाद तीनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लहना गांव के भोंदू के तीन बेटों में भीम उर्फ नीरज, नकुल आर्मी में है। जबकि, तीसरा बेटा सहदेव वकालत करता है। भीम, नकुल इन दिनों छुट्टी पर घर आए हैं। उसके चचेरे भाई अशोक कुमार से नाली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल था। शनिवार की दोपहर इसी बात को लेकर अशोक की बेटी पूजा देवी से सहदेव का विवाद हो गया। जिसके बाद तीनों भाइयों ने पूजा के साथ मारपीट की। पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पीछे से आरोपी भी पहुंच गए। कोतवाली में मौजूद सदर एसडीएम आकाश सिंह से भी आरोपी उलझ गए। पुलिस ने तीनों भाइयों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। एसडीएम ने उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें