फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पुरातत्व विभाग करेगा प्राचीन प्रतिमा की जांच, मिट्टी निकालते समय मिली थी देवी की मूर्ति

Thu, 29 Jun 2023 05:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

बक्शी तारा गांव निवासी परमेश्वर त्रिपाठी मंगलवार की रात जेसीबी से अपने खेत की मिट्टी निकलवा रहे थे। इसी दौरान उनके खेत से एक प्राचीन प्रतिमा निकली। यह प्रतिमा सिर्फ बक्शी तारा ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
कौशांबी में खुदाई के दौरान मिली मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के बक्शी तारा गांव में खोदाई के दौरान मिली प्राचीन प्रतिमा की पुरातत्व विभाग जांच करेगा। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने लेखपाल से मामले की रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद डीएम की ओर से पुरातत्व विभाग को जांच के लिए पत्राचार किया जाएगा।

बक्शी तारा गांव निवासी परमेश्वर त्रिपाठी मंगलवार की रात जेसीबी से अपने खेत की मिट्टी निकलवा रहे थे। इसी दौरान उनके खेत से एक प्राचीन प्रतिमा निकली। यह प्रतिमा सिर्फ बक्शी तारा ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल, खेत मालिक ने प्रतिमा को गांव के ही काली माता के मंदिर में रखवा दिया है।

आसपास के गांवों से लोग प्रतिमा को देखने और पूजन करने पहुंच रहे हैं। मूर्ति किस देवी की है और कितनी पुरानी है, यह जानने के लिए लोग बेताब हैं। सही जानकारी तो तभी निकलकर आएगी, जब पुरातत्व विभाग प्रतिमा की बारीकी से पड़ताल करे। इसके लिए तहसील प्रशासन ने लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है। तहसील प्रशासन डीएम को अपनी रिपोर्ट देगा। उसके बाद डीएम की ओर से प्रतिमा की जांच के लिए पुरातत्व विभाग को पत्राचार किया जाएगा।

वर्षों पहले बक्शी तारा में बसते थे बंजारे

बक्शी तारा निवासी 80 वर्षीय केशव दास कहते हैं कि वर्षों पहले यहां पर बंजारों की बस्ती आबाद थी। यह जानकारी अक्सर पूर्वजों से मिलती रही है। उनका अनुमान है कि यह प्रतिमा भी शायद बंजारों के समय की होगी। इसी गांव के 60 वर्षीय शिवकरन का कहते हैं कि काफी पुरानी यह प्रतिमा देश की धरोहर है। इसकी गंभीरता से न केवल जांच कराई जानी चाहिए, बल्कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी होने चाहिए। संवाद

बस्ती तारा में खोदाई के दौरान मिली प्रतिमा की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाएगी। इसके लिए लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। जिलाधिकारी की ओर से पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा जाएगा। - भूपाल सिंह, तहसीलदार सदर

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें