फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 10 सड़कों की बदली सूरत, मौसम की बाधा से 25 का अटका काम

Fri, 09 Feb 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सरसवां से ऊनो गांव जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीण अंचल की 35 सड़कें इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होते-होते चकाचक हो जाएंगी। इन सड़कों की मरम्मत की स्वीकृति दिसंबर में मिली थी। इस मद में शासन ने करीब 9.12 करोड़ का बजट दिया है।
विज्ञापन

इनमें 10 सड़कें दुरुस्त की जा चुकी हैं। खराब मौसम की वजह से 25 सड़कों पर काम नहीं हो पाया। अधिकारियों का दावा है एक सप्ताह के अंदर काम फिर शुरू होगा। इन सड़कों के बनने से करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
जिले में ग्रामीण अंचल की सड़कों की हालत बेहद खराब है। ऐसी ही 35 सड़कों को पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड ने चिह्नित किया था। करीब 52 किमी. लंबी ये वे सड़कें हैं, जिन्हें पैचिंग कर सुधारा नहीं जा सकता था।
विज्ञापन

इसलिए 9.12 करोड़ से इन सड़कों की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया गया था। दिसंबर में शासन ने प्रस्ताव स्वीकृत कर करीब 30 फीसदी बजट भी जारी कर दिया। इसके बाद सड़कों की मरम्मत शुरू हुई।
अधिकारियों का दावा है कि लहना, अमुरा, बलरहा, बक्सीपार से कुम्हियावां, पिपरहटा और रसूलपुर टप्पा गांव के संपर्क मार्गों समेत 10 सड़कों की मरम्मत हो चुकी है।
कड़ाके की सर्दी में डामरीकरण गुणवत्तापरक नहीं होता, इसलिए जनवरी से ही काम बंद है। अब मौसम का रुख देख अधिकारी शेष बची 25 सड़कों पर 15 फरवरी से काम फिर शुरू कराने की तैयारी में हैं।



इन सड़कों की मरम्मत है बाकी
टेवां से धाता मार्ग, मिर्जापुर खोजवापुर मार्ग, मूरतगंज-राजापुर से टेंवा मार्ग, माली महराजगंज से एकौरा मार्ग, सरसवां से बक्सीपार मार्ग, ऊनो संपर्क मार्ग, पुतनहिया मार्ग, पलरा मार्ग, दमद का पूरा, धनपरा संपर्क मार्ग, रानीपुर हटवा मार्ग, सिंघवल मार्ग समेत 25 सड़कें हैं, जिनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इनमें कुछ सड़कें ऐसी भी हैं, जिनमें कुछ काम हुआ है, लेकिन अभी पूरा नहीं हो पाया।


करीब तीन किमी लंबी गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। गांव के लोग 10 साल से इसकी मरम्मत की बाट जोह रहे थे। अब सड़क दुरुस्त हो रही है। आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
चंद्रभूषण द्विवेदी, ऊनो



गड्ढों में तब्दील गांव के संपर्क मार्ग पर चलना दूभर हो गया है। आए दिन बाइक सवार गिट्टियों में फिसल कर गिर जाते हैं। सड़क की बदहाली से दिक्कतें हो रही हैँ। इसकी मरम्मत होने से काफी राहत मिलेगी।
अविनाश पांडेय, बक्सीपार


शासन से 35 सड़कों की मरम्मत की स्वीकृति मिली थी। 10 सड़कों का काम पूरा हो गया है। मौसम खराब होने के कारण अभी काम बंद है, जो 15 फरवरी से फिर शुरू होगा। इसके बाद शेष 25 सड़कें भी मार्च के अंत में दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन


दयाशंकर

एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड

सरसवां से ऊनो गांव जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

सरसवां से ऊनो गांव जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें