नगर के वार्ड पांच में संत गाडगे चौराहा पर बृहस्पतिवार को धोबी समाज की बैठक हुई। इसमें कड़ाधाम स्थित धोबी धर्मशाला के नवीनीकरण पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे हेमंत कुमार ने कहा कि धोबी धर्मशाला समाज के पूर्वजों की विरासत है। इसे संजोने और सुरक्षित रखने में समाज के सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। पूर्व सदर विधायक लाल बहादुर ने कहा कि इस धर्मशाला को संरक्षित रखना समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है।
उन्होंने वर्ग के सभी लोगों से एकजुट होकर इसमें मदद करने की अपील की। उमेश दिवाकर, वीरेंद्र निर्मल, नरेंद्र दिवाकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन मथुरा प्रसाद चौधरी ने किया। यहां श्रीराम चौधरी, राकेश निर्मल, पवन निर्मल, राजेश चौधरी, राम नरेश चौधरी, दिलीप चौधरी, ओम प्रकाश दिवाकर, हनुमान दिवाकर, महेश चौधरी, कौशलेंद्र रहे।