फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पशु तस्करों ने पुलिस पार्टी को लोडर से कुचलने का किया प्रयास

Tue, 10 Oct 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ पशु तस्करों ने पुलिस पार्टी को लोडर से कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद अनियंत्रित हुआ लोडर सड़क किनारे खाई में फंस गया। इस पर पुलिस ने लोडर सवार तीन तस्करों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

करारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार शाम उपनिरीक्षक अतुल श्रीवास्तव सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सालेपुर मोड़ के समीप एक लोडर तेज रफ्तार में आता दिखा। पुलिस पार्टी ने टार्च जला कर रोकने का इशारा किया तो लोडर सवार पशु तस्करों ने उन पर लोडर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे खाईं में फंस गया। पुलिस ने लोडर की घेराबंदी कर उसमें सवार करारी कस्बे के नेता नगर निवासी चांद, नौशाद व सालेपुर गांव के बदाम उर्फ लोहल्ली को गिरफ्तार कर लिया। लोडर में चार भैंसा लदे थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी। मृत मवेशियों का शव दफन करवा दिया गया है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व जानलेवा हमले की कोशिश करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें