फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एक डलिया सरपत रखने से खफा शराबी ने भाई को मार डाला

Tue, 10 Oct 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
काजीपुर गांव में महादेव की मौत पर रोते बिलखते परिजन संवाद
विज्ञापन
संदीपन घाट कोतवाली के काजीपुर में शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने बड़े भाई को महज एक डलिया सरपत रखने से नाराज होकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काजीपुर गांव की निर्मला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके देवर भगौतीलाल को शराब पीने की लत है। रविवार शाम करीब पौने सात बजे उसका पति महादेव एक डलिया सरपत काटकर घर लाया। पति ने जैसे ही घर के बाहर सरपत रखा तो शराब के नशे में धुत भगौती ने विरोध किया। इसे लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि बात बढ़ने पर भगौती ने महादेव के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। हमले में पति लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना देख चाची राजकली व अर्जुन महादेव को इलाज के लिए पूरामुफ्ती के निजी अस्पताल ले गए। वहां से तीन घंटे बाद महादेव को पीएचसी मूरतगंज लाया गया, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।



तीन घंटे तक अस्पताल-अस्पताल भटके परिजन

मूरतगंज। महादेव के सिर में डंडे से चोट लगी थी। सिर से खून बह रहा था। परिवार के लोग पुलिस को खबर दिए बिना सीधा उसे अस्पताल लेकर भागे। ज्यादातर निजी अस्पताल संचालकों ने पुलिस केस होने की बात कहकर महादेव को अपने यहां भर्ती करने से इन्कार कर दिया। पूरामुफ्ती के एक निजी अस्पताल में महादेव को भर्ती किया गया। तीन घंटे तक चले इलाज के बाद वहां के चिकित्सक ने भी महादेव को पीएचसी मूरतगंज ले जाने को कहा। मूरतगंज पीएचसी में चिकित्सक ने महादेव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें