फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिटाई से नाराज भट्ठा मजदूरोंं ने महिलाओं-बच्चों संग घेरा एसपी दफ्तर

Sat, 10 Feb 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र का मामला, पुलिस पर अभद्रता का आरोप, अज्ञात भट्ठा मालिक पर एनसीआर
विज्ञापन

फोटो नं-13
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के बघेलापुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिकों ने महिलाओं तथा बच्चों के साथ शुक्रवार को एसपी दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरी मांगने पर भट्ठा मालिक पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। कहा, शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय अभद्रता की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात भट्ठा मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले राज कुमार, बबलू, हरिराम, जगदीश और रमेश कुमार अपने परिवारों के साथ कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करने आए हैं। राज कुमार का बड़ा भाई कल्लू प्रजापति भी यहीं एक अन्य भट्ठे पर काम करता है।
विज्ञापन

यह सभी श्रमिक शुक्रवार को महिलाओं और बच्चों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक तीन महीने से लगातार काम ले रहा है, करीब छह लाख रुपये मजदूरी बनी है। अब तक न तो मजदूरी का हिसाब बताया और न ही पूरी मजदूरी दी।
सप्ताह में कभी दो हजार तो कभी तीन हजार दे देता है। आरोप लगाया कि सुबह जब मजदूरी मांगी तो मालिक गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर राज कुमार, मोना व जगदीश से मारपीट की। राज कुमार को बंधक बना लिया। कल्लू ने बताया कि घटना का पता चलने पर उसने कोखराज थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

देर शाम पुलिस ने थाने बुलाया। वहां भट्ठा मालिक ने मनमानी मजदूरी बताई। इंस्पेक्टर, कोखराज इंद्रदेव का कहना है कि भट्ठा मालिक व मजदूरों के बीच लेन-देन का विवाद है। एडवांस लेने के बाद श्रमिक काम करने से मना कर रहे हैं। मजदूरों से अभद्रता का आरोप गलत है। एफबीएफ मार्का ईंट भट्ठा के अज्ञात मालिक के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें