नगर कोतवाली के कोर्रों गांव में बृहस्पतिवार दोपहर 8वीं की छात्रा ने घर के भीतर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक छात्रा स्कूल नहीं गई तो मां ने उसे फटकार लगा दी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
कोर्रों निवासी घसीटे मजदूरी कर परिवार पालते हैं। उसकी पत्नी उद्यान विभाग की नर्सरी में पौधों की निराई-गुड़ाई का काम करती है। घसीटे के मुताबिक 15 वर्षीय बेटी पिंकी गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी।
बृहस्पतिवार सुबह देरी होने पर पिंकी स्कूल नहीं गई तो उसकी मां ने उसे फटकार लगा दी। इससे वह क्षुब्ध हो गई।
माता-पिता जब अपने-अपने काम पर चले गए तो घर पर अकेली मौजूद पिंकी ने कमरे के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर चुल्ले से लटक गई। दोपहर में मां के आने पर दरवाजा बंद मिला।
कुंडी खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पड़ोसी के बेटे को छत के रास्ते से अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया।
कमरे के अंदर बेटी का शव फंदे से लटका देखी मां की चीख निकल गई। वह दहाड़े मारकर रोने लगीं तो पड़ोसी और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। कोतवाल राजकिशोर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है।
युवती को पीटा, पुलिस से शिकायत
कोखराज कोतवाली के जिल्ला पर गेरसा गांव में मामूली बात को लेकर एक युवती को पीट दिया गयया। गांव के शिवपूजन मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार काे वह बेटी सरोज देवी को लेकर खेत की जोताई कराने गया था।
रास्ते में पड़ने वाले खेत में लगी कटीली तार ट्रैक्टर से फंसकर निकल गई। इसे लेकर विपक्षी अपने बेटे के साथ सरोज देवी को पीट दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।