फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घरेलू कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 15 Sep 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के अहमदपुर पावन गांव में बुधवार रात की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। पूरामुफ्ती के अहमदपुर पावन गांव में बुधवार की रात एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अहमदपुर पावन गांव निवासी कासिफ (30) मजदूरी करता था। कासिफ और उसकी एक बहन के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इससे वह परेशान रहता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को भी कासिफ का अपनी मां व बहन से विवाद हुआ था। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर कासिफ ने बुधवार की शाम कमरे में पंखे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। सुबह कमरे के अंदर कासिफ का फांसी पर लटका शव देख परिजनों की चीखें निकल गई। पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें