सरायअकिल थाने में रविवार को बारावफात और गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने दोनों समुदायों के लोगों से कहा कि आपसी सहयोग और भाईचारे से त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। बैठक में चौकी प्रभारी तिल्हापुर दिलीप कुमार सिंह, कनैली चौकी इंचार्ज राकेश कुमार राय, बेनीरामकटरा के उपनिरीक्षक लालसाहब सिंह, कई गांवों के प्रधान, समाजसेवी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।