amit kumr singh took the charge of dm kaushambi
- फोटो : KAUSHAMBI
नवागत जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने रविवार की देर शाम कलक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया। अमित कुमार 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वह सोनभद्र व हाथरस में बतौर जिलाधिकारी कार्य कर चुके हैं। मिर्जापुर में बतौर मुख्य विकास अधिकारी अपनी सेवा दे चुके हैं। फिलहाल उनकी तैनाती सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी। शनिवार रात शासन ने उनका तबादला कौशाम्बी कर दिया था। नवागत जिलाधिकारी मूलत: पडोसी जनपद फतेहपुर के रहने वाले है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह सीधे कोविड-19 को लेकर वर्चुअल मीटिंग लेने चले गए। माना जा रहा है कि सोमवार को अफसरों के साथ बैठक करेंगे।