फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बैरिकेडिंग से टकराकर पलटी एंबुलेस, छह लोग हुए घायल

विज्ञापन
बिसारा तिराहे के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त प्राइवेट एंबुलेस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवारी। कोखराज कोतवाली के बिसारा टावर के पास रविवार रात प्रयागराज से मंझनपुर जा रही एंबुलेंस निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग पर लगी बैरिकेडिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस सवार दो मरीजों समेत छह लोग जख्मी हो गए। इलाज के लिए सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
महेवाघाट कोतवाली के हिनौता निवासी अरुण और चरवा के बरियावां निवासी विनोद कुमार को मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल संचालक इनका ऑपरेशन कराने के लिए प्रयागराज ले गए थे।
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद रविवार रात दोनों मरीजों को निजी एंबुलेंस से मंझनपुर लाया जा रहा था। रास्ते में बिसारा टॉवर के पास निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग पर लगी बैरिकेडिंग से मरीजों की एंबुलेंस टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में एंबुलेंस सवार अरुण, उनके भाई शुभम, विनोद व उनके चाचा के अलावा एंबुलेंस चालक मंजीत सिंह, अटेंडेंट कुलदीप जख्मी हो गए। पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे एंबुलेंस से सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें