थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव की विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग कर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शाहिस्ता बानो का आरोप है कि 26 अक्तूबर 2024 को शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज और चार पहिया वाहन की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि एक अगस्त की रात पति, सास और ससुर ने उसकी पिटाई कर जान से मारने का प्रयास किया।