फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिर्फ स्कूल के सहारे पढ़ाई कर अक्षय ने पॉलीटेक्निक में किया टॉप

Fri, 18 Aug 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ स्कूल के सहारे पढ़ाई कर अक्षय ने पॉलीटेक्निक में किया टॉप
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की यूपी के टॉपरों में बनाया स्थान
मंझनपुर। पूरब-पश्चिमशरीरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर छह मां झारखंडी नगर के रहने वाले अक्षय विश्वकर्मा ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से कराई गई प्रवेश परीक्षा-2023 में टॉप किया है। खास बात यह है कि वह न कोचिंग के लिए बड़े शहर गए और न ही कोई अतिरिक्त मदद ली। सिर्फ स्कूल की पढ़ाई के सहारे ही यह मुकाम हासिल किया है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद से संबद्ध राजकीय, अनुदानित समेत अन्य पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा दो से छह अगस्त के बीच कराई गई। पूरा मुफ्ती के मधु वाचस्पति इंस्टीट्यूट में छह अगस्त को हुई परीक्षा में अक्षय विश्वकर्मा ने भी हिस्सा लिया। इसमें अक्षय ने मैकेनिकल के ग्रुप के में पहली और ग्रुप ए में 18वीं रैंक हासिल की है। अक्षय
विज्ञापन
विज्ञापन

के पिता शिव सूरत विश्वकर्मा पेशे से किसान हैं। आठ भाई-बहनों में अक्षय पांचवें नंबर के हैं। अक्षय बताते हैं कि उनके पिता को इंजीनियरिंग की पढ़ाई काफी पसंद है। बड़े भाई आदर्श विश्वकर्मा और बहन अंकिता विश्वकर्मा पहले ही इंजीनियरिंग कर चुकी हैं। अब वह दोनों गुड़गांव में नौकरी कर रहे हैं। अक्षय ने बताया पिता की इच्छा पर ही मैंने मैकेनिकल से इंजीनियरिंग करने का फैसला लिया। बाकरगंज स्थित श्री दिलीप सिंह इंटर कॉलेज से इंटर किया। वहां पर पढ़ाई ही इतनी अच्छी होती थी कि अतिरिक्त कोचिंग क्लास या ट्यूशन लेने की जरूरत नहीं पढ़ी। पहले भाई-बहन पढ़ाते थे। बाद में कभी किसी सवालों ने उलझाया तो इंटरनेट का सहारा लिया। खेल को महत्व दिया, लेकिन सीमित दायरे में रहकर। रिजल्ट आने के बाद मां राजरानी विश्वकर्मा, बहन अर्पिता विश्वकर्मा, अपूर्वा विश्वकर्मा, अनन्या विश्वकर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें