डीएम सुजीत कुमार ने जिले के उप जिलाधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। आकाश सिंह को मंझनपुर, सौम्य मिश्र को सिराथू और दीपेंद्र यादव को चायल तहसील के एसडीएम की कमान सौंपी गई है। चायल क्षेत्र के एसडीएम राहुल देव भट्ट को वहां से हटाकर उपजिलाधिकारी (न्यायिक), प्रभारी अधिकारी/सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति एवं अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है।