सिराथू। तहसील में प्रशिक्षण पूरा कर चुके 18 नवनियुक्त लेखपालों को कार्यक्षेत्र आवंटित कर दिया गया है। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने सभी को उनकी पहली तैनाती का आदेश पत्र सौंपा। एसडीएम ने बताया कि अपर्णा श्रीवास्तव को शहजादपुर, प्रगति को निंदूरा, अमन साहू को बरीपुर, जिज्ञासु मिश्रा को जवई पड़री, प्रतुल मिश्रा को हिसामपुर परसखी, हर्षित कुमार को निजामपुर नौगीरा, अरविंद कुमार को इचौली, हिमांशु श्रीवास्तव को केन, शैलेन्द्र प्रताप को कमालपुर, संदीप कुमार को धुमाई, राजीव त्रिपाठी को कनवार, विनय कुमार को चक चमरूपुर दारानगर, सर्वजीत पटेल को टांडा, विद्यानिवास शुक्ला को मलाक पिजरी, लक्ष्मी शंकर को चमंधा, सुरेश सिंह को रामपुर धमांवा, महेश प्रसाद को रूपनारायणपुर गोरियों का अतिरिक्त प्रभार और देवेंद्र सिंह को स्वाख्त कड़ा का प्रभार मिला है। एसडीएम ने नवनियुक्त लेखपालों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के साथ समय पर सरकारी काम निपटाने की नसीहत दी।