विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन माह बाद दो पर केस
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का कहना है कि 16 सितंबर की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी के घर रिश्तेदारी आए सुखदेव और सिपाही लाल उसके घर में घुस आए। महिला कुछ समझ पाती कि इससे पहले दोनों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी है कि दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की तहरीर के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने कोर्ट का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर सोमवार को नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद