फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बराती बन आने के बाद पलक झपकते ही पार करते थे गाड़ियां

Mon, 12 Feb 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस आफिस में प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने बाइक चोर को पेश करती पुलिस। स्रोत:पु
विज्ञापन
बराती बन आने के बाद पलक झपकते ही पार करते थे गाड़ियां
विज्ञापन

संदीपनघाट कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बरामद की चोरी की आठ बाइक
मंझनपुर। वैवाहिक आयोजनों में सजधज तक बराती बन आने वाले बाइक चोर गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह चोर भीड़ का हिस्सा बनने के बाद मास्टर चाबी से गाड़ियों को पार कर देते थे। बदमाशों के कब्जे से चोरी की आठ बाइक, चार फोन और 4900 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि नौ फरवरी की रात सैनी कोतवाली के बारा हवेली खालसा का सर्वेश कुमार संदीपनघाट कोतवाली के बड़ागांव स्थित एक तिलकोत्सव में शामिल होने आया था। इस दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई थी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे को सूचना मिली कि शनिवार रात चंदवारी चौराहे के पास कुछ बाइक चोर फिर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के मितवापुर निवासी अखिलेश उर्फ तुब्बा, सुमित, अमित व करारी कोतवाली के अगियौना निवासी राजेंद्र सरोज पकड़े गए। सभी के कब्जे व निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक बरामद हुईं। कुछ बाइक की नंबर प्लेट बदली गई थी तो कुछ की चेचिस में टेपरिंग की गई थी। सभी न बताया कि वह वैवाहिक कार्यक्रमों में अच्छे कपड़े पहनकर शामिल हो जाते थे। शादी में जब लोग व्यस्त हो जाते थे तो वह उनकी बाइकों को पार कर देते थे। सभी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें