फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : हादसे के बाद बाल्टी व डिब्बे में डीजल भर ले गए लोग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

Sat, 28 Mar 2026 07:12 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कल्याणपुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने शनिवार सुबह हादसे में हाईवे किनारे खड़े डीजल टैंकर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का पिछला चैंबर फट गया और उसमें भरा डीजल सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन
कौशाम्बी में सड़क पर गिरे डीजल को डिब्बे में भरकर ले जाते ग्रामीण। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने शनिवार सुबह हादसे में हाईवे किनारे खड़े डीजल टैंकर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का पिछला चैंबर फट गया और उसमें भरा डीजल सड़क पर बहने लगा। लोग डीजल भरने के लिए बाल्टी और डिब्बा लेकर दौड़ पड़े।

डीजल टैंकर कानपुर से वाराणसी की ओर जा रहा था और चालक ने कुछ देर आराम के लिए वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था। सुबह करीब सात बजे प्रयागराज की ओर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर टैंकर से जा भिड़ी।

हादसे के बाद बड़ी मात्रा में डीजल सड़क किनारे बहकर जमा होने लगा। इसे देखकर आसपास के ग्रामीणों में होड़ मच गई। लोग अपने घरों से डिब्बे, बाल्टियां और बोतलें लेकर मौके पर पहुंच गए और डीजल भरने लगे। सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें