फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां-पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने निगला जहर, मौत

Mon, 10 Jun 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मां-पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन

- पिपरी कोतवाली के सेंवथा गांव में रविवार सुबह हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

चायल। पिपरी कोतवाली के सेंवथा गांव में रविवार सुबह मां और पत्नी से झगड़े के बाद एक दूधिए ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सेंवथा गांव निवासी अंकित यादव (32) दूध के व्यवसाय से जुड़े थे। पत्नी वंदना के मुताबिक रविवार को उनकी दादी मायावती का शांतिपाठ था। घर के लोग मुंडन करवा रहे थे। इसी बीच अंकित की किसी बात को लेकर मां से कहासुनी होने लगी। मां-बेटे के झगड़े में अंकित की पत्नी ने बोल दिया। यह बात अंकित को नगवार गुजरी और उसने पत्नी की पिटाई कर दी। इसे लेकर हुए झगड़े से नाराज होकर अंकित ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वह खेत की ओर भाग निकला। जानकारी होते ही परिजन उसे तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन युवक को प्रयागराज लेकर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में अंकित की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार करवरिया ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें