Advocates union officials took oath
- फोटो : KAUSHAMBI
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने ने ली शपथ
सिराथू। तहसील परिसर में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि बार काउंसिल आफ उप्र के सह अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बसंत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राम करन यादव, महामंत्री हेमंत जौहरी, संयुक्त मंत्री धनंजय यादव और कोषाध्यक्ष ओमकार नाथ मिश्र को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों को लेकर सिराथू के साथियों ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। विशिष्ठ अतिथि विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल ने कहा है कि क्षेत्र के अधिवक्ताओं की मदद के लिए वे हर वक्त तैयार रहते हैं।