फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मूरतगंज ब्लॉक में तैनात 21 कर्मचारियों पर कार्रवाई

Thu, 08 Feb 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक विकास अधिकारी मूरतगंज ने बुधवार को 21 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें तीन सफाई कर्मचारी व 18 पंचायत सहायक शामिल हैं। पंचायत सहायकों को पूर्व में भी नोटिस दी गई थी, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। इनका दिसंबर माह का मानदेय भी रोका गया है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत नवनीत सिंह ने बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायक व सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें तीन सफाई कर्मचारी नहीं आए। एडीओ पंचायत ने सभी के बुधवार का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
साथ ही पूर्व में नोटिस मिलने के बाद भी बैठक में नहीं आने वाले 18 पंचायत सहायकों का दिसंबर का मानदेय रोके जाने का निर्देश दिया। बताया कि 20 पंचायत सहायकों को पूर्व में नोटिस दी गई थी। इनमें ने जवाब दिया है।18 लापरवाही करते हुए फिर बैठक में नहीं आए। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें