फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवती को छत से फेंकने का आरोप

Sat, 23 May 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में युवती के छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने युवक और उसके परिवार पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। घायल युवती जिला अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता और उसके पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी और आरोपी युवक एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर युवती को अपनी रिश्तेदारी ले गया था। खोजबीन के बाद पिता बेटी को वापस घर ले आए। आरोप है कि अगले दिन युवक और उसके परिजन युवती को बहाने से छत पर ले गए, जहां शादी का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई और उसे नीचे फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें