सैनी में टायर का पैसा मांगने पर एक व्यक्ति को धमकी देने का मामला सामने आया है। मढि़यामई जीटी रोड निवासी मो. अरमान अली का आरोप है कि कस्बे का एक व्यक्ति ट्रक के लिए 16 हजार का पुराना टायर लिया था। पैसा मांगने पर एक माह में पैसा देने का आश्वासन दिया था। सोमवार को पैसा मांगने गया तो विपक्षी झगड़े पर आमादा हो गया और धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।