कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा को फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 दिसंबर को उनकी 15 वर्षीय बेटी पढ़ने गई थी। जब शाम को वह घर वापस नहीं लौटी तो संभावित जगह उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में पता चला कि एक युवक बेटी को फुसलाकर भगा ले गया है।