फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चार साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शुक्रवार को बच्ची को पड़ोस के मंदिर में ले जाकर किया था दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली इलाके में शुक्रवार को चार साल की एक बच्ची से दरिंदगी का आरोपी छात्र गिरफ्तार हो गया। सोमवार को पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समझ पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाला एक किशोर गांव के ही उच्च प्राथमिक स्कूल में छठवीं का छात्र है। शुक्रवार शाम वह पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय एक बच्ची को बहलाकर अपने साथ मंदिर ले गया। वहां किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर किशोर ने उसका मुंह दबाकर खामोश करा दिया।
विज्ञापन

उधर बच्ची के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे। इस दौरान बालिका मंदिर में पीछे की तरफ बेसुध मिली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत सामान्य होने पर बच्ची ने आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने आरोपी किशोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रोशन लाल का कहना है घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार को आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें