पिपरी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोहल्ले के उमर, नसीर और उत्ती ने षड़यंत्र के तहत उसका एक अश्लील ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी तलाकशुदा पत्नी को अश्लील ऑडियो भेज दिया। आरोप है कि अब तलाकशुदा पत्नी अश्लील ऑडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से उसके रिश्तेदारों को भेज रही है। आरोप है कि पत्नी के कहने पर उमर ने उसकी दुकान पर आकर धमकी भी दी है। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच में जुट गई है।