फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जमीन दिखाकर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप

Fri, 12 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर मछली मंडी निवासी मुकेश निषाद पुत्र स्व. लल्लू निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र निवासी जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर 31 जनवरी 2017 को बयाना के तौर पर लगभग 32,5000 रुपये लिए थे। इसके बाद वह कई किस्तों में जमीन देने के नाम पर 15,60000 रुपये ले लिया। पीड़ित मुकेश ने बताया कि इसके बाद भी जमीन रजिस्ट्री नहीं की। इधर, कार्रवाई नहीं होने के बाद पुलिस कमिश्नर प्रयागराज एवं डीसीपी यमुनानगर के यहां प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी कौंधियारा को नोटिस तामील कर दो दिनों में कार्रवाई के संबंध में अवगत कराने के लिए आदेशित किया था। तत्कालीन एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने दोनों पक्षों को बुलाकर इस संबंध में बयान दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें