अकबराबाद गुहौली गांव में चार दिन पहले चंगाई सभा कर लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
मामले में छह नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को चौकी इंचार्ज हनुमान प्रताप सिंह ने हमराही सिपाहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित आरोपी रामचंद्र पाल निवासी अकबराबाद गुहौली को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।