मंझनपुर। कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार शाम एक बालिका से दरिंदगी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोखराज कोतवाली इलाके में शुक्रवार शाम एक सात साल की लड़की के साथ दरिंदगी की गई थी। बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में आरोपी कोखराज निवासी हरी लाल का नाम प्रकाश में आया। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने हरी लाल की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। देर रात पुलिस को सूचना मिली थी हरी लाल कहीं भगाने के फिराक में है। पुलिस ने सिहोरी के समीप उसकी घेराबंदी की। हरी लाल ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया। संवाद