पश्चिमशरीरा के संतू का डेरा गांव में गालीगलौज व धमकी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक सरोज देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब तीन बजे पड़ोसी रोशन पुत्र बेचू लाठी लेकर उनके दरवाजे पर आ गया और गालीगलौज करने लगा। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। विरोध करने पर विपक्षी अपनी पत्नी दुर्गी देवी के साथ मिलकर उसके साथ अभद्रता करने लगा।