फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो को टक्कर मार खड्ड में पलटी कार, चार घायल

Sat, 22 Apr 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर कनवार गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार कार टेंपो को टक्कर मारने के बाद खड्ढ में पलट गई। दुर्घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगाें ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फतेहपुर जिले के खागा का रहने वाला राम नारायण पुत्र गोविंद आटो चालक है। बृहस्पतिवार को वह सवारी लेकर अजुहा आया था। देर रात वह घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे कनवार गांव के समीप जौनपुर से मथुरा जा रही कार टेंपो में भिड़ते हुए खड्ढ में पलट गई। दुर्घटना में टेंपो चालक राम नारायण के अलावार कार सवार दिनेश कुमार, द्रोपदी देवी, राजेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घायल चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें