फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किशोरी की मौत

Wed, 21 Sep 2016 01:00 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुवा गांव में सोमवार दोपहर करंट से एक किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नरसिंहपुर कछुवा निवासी मानसिंह पटेल का गांव में  ही एक कॉलेज है। वह ज्यादातर समय स्कूल में ही देते हैं। घर में उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। मंगलवार दोपहर उनकी बेटी महक (11) बिजली आपूर्ति होने पर कूलर चालू करने गई। स्विच  ऑन करते समय उसे करंट लग गया। मौके पर ही उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। मामले में सैनी एसओ विपिन त्रिवेदी का कहना है कि हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें