सैनी कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुवा गांव में सोमवार दोपहर करंट से एक किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नरसिंहपुर कछुवा निवासी मानसिंह पटेल का गांव में ही एक कॉलेज है। वह ज्यादातर समय स्कूल में ही देते हैं। घर में उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। मंगलवार दोपहर उनकी बेटी महक (11) बिजली आपूर्ति होने पर कूलर चालू करने गई। स्विच ऑन करते समय उसे करंट लग गया। मौके पर ही उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। मामले में सैनी एसओ विपिन त्रिवेदी का कहना है कि हादसे की जानकारी नहीं है।